Homeताजा खबरखनिज विभाग शक्ति की मिलीभगत....? चंद्रपुर मुक्तिधाम के पीछे चल रही  अवैध...
JANSANVAD 24 NEWS -

खनिज विभाग शक्ति की मिलीभगत….? चंद्रपुर मुक्तिधाम के पीछे चल रही  अवैध रेत उत्खनन….!!!

चंद्रपुर:— चंद्रपुर नगर के मुक्तिधाम के पीछे नदी घाट पे लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि निकाली गई रेत का उपयोग आसपास के कम्पनी/ उद्योगों में हो रहा है और इस पूरे गोरखधंधे में खनिज विभाग शक्ति की खुली मिलीभगत है। विभाग के अधिकारी आंख मूंदकर इस अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहे हैं, जबकि शासन और प्रशासन की चुप्पी ने सवालों का पहाड़ खड़ा कर दिया है।

शहर और आसपास के कई स्थानों पर खुलेआम रेत के बड़े-बड़े डंप पड़े हैं, जो इस बात का पुख्ता सबूत हैं कि कार्रवाई के नाम पर महज दिखावा किया जा रहा है। उत्खनन स्थल से गुजरने वाली सड़क पर दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आवागमन न केवल यातायात को बाधित कर रहा है, बल्कि बस्ती और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के लिए जानलेवा खतरा साबित हो सकता  है। किसी भी दिन बड़ा हादसा होना तय है, लेकिन खनिज विभाग शक्ति के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरा खनिज विभाग एक मात्र आरआई और नगर सैनिक के भरोसे चल रहा है। जब इस बारे में खनिज अधिकारी के.के. बंजारे से बात करने कई बार फोन किया गया ,तब उनसे कहीं बात की गई तो उनका जवाब भी बेपरवाह मिला उन्होंने कहा  — “देखते हैं” — उनकी मिलीभगत पर मोहर लगाने के लिए काफी है। जनता का सवाल सीधा है — आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध रेत उत्खनन चल रहा है? क्या खनिज विभाग शक्ति कानून से ऊपर है?

अगर इस आपराधिक खेल पर तुरंत रोक नहीं लगी, तो जनता सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगी और इसकी जिम्मेदारी सीधे खनिज विभाग शक्ति की होगी।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...