Homeछत्तीसगढ़प्राथमिक साख सहकारी समिति झाखरपारा में 350 किसानों को ऋण नहीं मिली...

प्राथमिक साख सहकारी समिति झाखरपारा में 350 किसानों को ऋण नहीं मिली घर के आभूषण गिरवी कर किया खेती किसानी ….!!!

देवभोग – प्राथमिक साख सहकारी समिति झाखरपारा में लगातार कई वर्षो से किसान खाद बीज और ऋण उपलब्ध नहीं होने से दोहरी मार झेल रहे हैं। इस साल अप्रैल महीने तक खाद बीज और ऋण उपलब्ध हो जाना चाहिए था, लेकिन समिति की कमजोरी वजह से आज दिन पर्यन्त तक शत् प्रतिशत लाभान्वित नहीं हो सकें है। समिति के कर्मचारी ने बताया कि झाखरपारा मंडी में कुल टोटल पंजीकृत किसान 800 से ज्यादा है तो जिसमें ऋण स्वीकृत 206 किसानों को दी जा चुकी है, और अभी बाकी किसान 350 का पेंडिंग पड़ा हुआ है। वंचित किसानों ने बताया कि खेतों में धान बोआई करना अंतिम पड़ाव आ गया है फिर भी समिति द्वारा अभी तक ऋण उपलब्ध नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बैंक से लोन स्वीकृत नहीं होने से अपने घर की ज्वेरात को पांच प्रतिशत ब्याज में गिरवी रख कर पैसा को खेती किसानी में खर्च किया गया है,यदि किसान समिति के भरोसे पर निर्भर करता तो खेती खलिहान खाली पड़ी रहती। फिर भी आज दिन तक 350 किसानों को ऋण उपलब्ध नहीं हो पाया है, किसान ऋण के लिए 14 तारीख, मंगलवार को 10.00 बजे से लेकर शाम 3.45 तक आफिस दफ्तर के चक्कर काटते रहे, फिर भी काम सफल नहीं हुआ तो सभी किसान दुखित होकर अपने घरों को लौट आए। उक्त किसानों ने बताया कि देवभोग विकास खण्ड में जितने भी समितियां है तो संबंधित सेक्टर के किसानों को खाद बीज और ऋण शत् प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराया जा चुका है। लेकिन हमारे झाखरपारा समिति में अभी तक 350 किसान ऋण पैसा के लिए समिति और बैंक को हजारों बार चक्कर लगा रहे है फिर भी सक्रिय रूप से सफल प्रक्रिया अबतक सुलझ नहीं पाई है।जब इसका कारण पूछा गया तो जिम्मेदार कर्मचारियों ने एक दूसरे को दोषी ठहराया जा रहा है। झाखरपारा प्राथमिक साख सहकारी समिति में नवनियुक्त समिति प्रबंधक ने बताया कि मुझे समिति ने 26 जून को नियुक्त किए हैं, प्रभारी में अभय नागेश को समिति प्रबंधक पद पर कार्यभार सौंपा गया था।उसे के कार्यकाल का यही हाल रहा है कि अब तक साठ प्रतिशत किसान को समिति द्वारा उपलब्ध खाद बीज और ऋण नहीं मिल पायी है। किसान अपने खेतों में धान बोआई और रोपाई के लिए घरों में रखी गई आभूषणों को गिरवी रख कर खेती किसानी किया गया।अब इतनी बड़ी लापरवाही हुई है कि किसान के आंखों में आसूं की धारा बहने लगी है, किसान सिर पर हाथ रखकर तड़प-तड़प के रो रहे है,ये रो रहे हैं बुझाने वाला कोई नहीं है। चुकी किसान समिति से ही हमेशा आत्मनिर्भर बनाए रखते हैं, लेकिन इन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। अबतक न ही खाद बीज और ऋण उपलब्ध हुई है, कुछ किसानों को लाभ मिल चुका है लेकिन अभी भी 350 किसान समिति से लाभ लेनें में काफी पिछड़ गए है।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...