Homeचंद्रपुरसरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न....!!!

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र में रविन्द्र शराफ (जिला प्रतिनिधि), प्रेमकिशोर पटेल (अध्यक्ष, समलाई बाल कल्याण समिति), लालमणि चंद्रा (प्राचार्य, शिवरीनारायण एवं वर्ग में खेलकूद एवं कार्यक्रम प्रमुख) तथा संस्था प्रमुख  जगन्नाथ नायक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

संस्था प्रमुख जगन्नाथ नायक ने प्रतिभागी भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल का विशेष महत्व है। खेल को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए। शारीरिक विकास के साथ-साथ खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करता है। जिला प्रतिनिधि रविन्द्र शराफ ने भी अपने उद्बोधन से प्रतिभागी भैया-बहनों का उत्साहवर्धन किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रेमकिशोर पटेल ने कहा कि जिस प्रकार सुख-दुःख जीवन का अंग हैं, उसी प्रकार खेल में हार-जीत भी लगी रहती है। खेल में कोई हारता नहीं, कोई जीतता है तो दूसरा सीखता है और यही सीख उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। खेलकूद एवं कार्यक्रम प्रमुख लालमणि चंद्रा ने सभी प्रतिभागियों को पारिवारिक वातावरण एवं मित्रतापूर्ण भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।

इस विभाग स्तरीय खेलकूद समारोह में कोरबा विभाग के सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर सहित 05 विद्यालयों से कुल 128 प्रतिभागी भैया-बहन, 10 संरक्षक आचार्य-दीदी एवं 05 निर्णायकगण उपस्थित रहे। खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग में भैया एवं बहनों के लिए आयोजित की गईं।

खो-खो प्रतियोगिता में बाल वर्ग भैया में नैला विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर एवं तरुण वर्ग भैया में बिर्रा विद्यालय प्रथम रहा। बाल वर्ग बहन में चंद्रपुर विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि किशोर एवं तरुण वर्ग बहन में प्रतियोगिता निरंक रही।

कबड्डी प्रतियोगिता के बाल वर्ग भैया में चंद्रपुर विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग भैया में प्रतियोगिता निरंक रही, जबकि तरुण वर्ग भैया में चंद्रपुर विद्यालय प्रथम रहा। कबड्डी के बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग बहन में केरा विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तरुण वर्ग बहन में प्रतियोगिता निरंक रही।

समापन सत्र में रविन्द्र शराफ, प्रेमकिशोर पटेल, लालमणि चंद्रा, सीताराम देवांगन, रामकुमार पटेल, संस्था प्रमुख जगन्नाथ नायक तथा निर्णायकगण आदित्य जी, श्रीवास जी एवं बारीक जी के करकमलों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों के प्रतिभागी भैया-बहनों को मेडल, प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख जगन्नाथ नायक द्वारा वृत्त एवं आभार प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ दो दिवसीय विभाग स्तरीय खेलकूद समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाई गई गुरु पूर्णिमा….!!

चंद्रपुर। सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने...