Homeछत्तीसगढ़1988 से कई गांवों की सड़कें हालात बदली,पर अमाड से दिवान मुड़ा...
JANSANVAD 24 NEWS -

1988 से कई गांवों की सड़कें हालात बदली,पर अमाड से दिवान मुड़ा पहुंच मार्ग कच्ची मिट्टी सड़क की तस्वीर अब तक नहीं बदली……!!! 

देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमाड से दिवान तक जाने वाली कच्ची मिट्टी सड़क मार्ग विगत कई वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से ग्रामीण किसान व आवाजाही राहगीर जूझता नजर आ रहा है। एक सप्ताह हो रहा है हल्का बारिश हो रही है, इस हल्के बारिश से तब्दील हुई कच्ची मिट्टी सड़क मार्ग से लतपथ होकर किसान अपने खेतों तक पहुंचने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क मार्ग रोपाई खेती की तरह बदल गई है, आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सैकड़ों ग्रामीण किसानों को यह मार्ग बारिश के दिन कीचड़ मिट्टी से सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय ग्रामीण युवा सिद्धेश्वर मोगराज ने कहा कि यह सड़क मार्ग मेरे पैदासी से अबतक कच्ची मिट्टी सड़क मार्ग ही बनी हुई है, जबकि आजादी की 79 साल से कितने-कितने सरपंच, विधायक, सांसद व मंत्रिया बदल चुके,लेकिन कच्ची मिट्टी सड़क मार्ग की तस्वीर कभी भी नहीं बदली, चुकी बदहाली सड़क मार्ग से लतपथ होकर किसान अपने खेतों को गुजरते हैं, किसान खेती किसानी के लिए रोज इन सड़कों से गुजरते हैं। उन्होंने और भी यह बताया कि इस सड़क मार्ग से दिवान मुड़ा ,बरही,सुकलीभाठा नवीन व अन्य गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग है। दिवान मुड़ा धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में अमाड के कई किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए इस मार्ग से प्रतिवर्ष आवागमन करते हैं। कच्ची मिट्टी सड़क उबड़-खाबड़ बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील होने से किसान चिंतित है,हर साल यही स्थिति बनी रहती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। पहली ही बारिश में सड़क कीचड़ मिट्टी से लतपथ हो गई है, यदि समय रहते सड़क मार्ग को समुचित व्यवस्था नहीं की जाती है,तो किसान,आम नागरिक व सैकड़ों आवाजाही राहगीरों को बड़ी कठिनाइयों का सामना कर गुजरना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बनने के बाद लोगों को बेहतर सड़क व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन पंचायत बनी दो -दो सरपंच का कार्यकाल बीते, परंतु अभी भी सड़क की हालत सुधार नहीं हुई है, ग्रामीणों का स्पष्ट कहना यह है कि अमाड से दिवान मुड़ा कच्ची मिट्टी सड़क मार्ग पर मुरम व अन्य वैकल्पिक व्यवस्था कर सैकड़ों किसानों,आम नागरिकों को आवागमन करने में सहुलियत होती। इस लिए उक्त ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को संज्ञान में लेने और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की विनम्रतापूर्वक निवेदन की गई है।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...