Homeताजा खबरदेवभोग के कई ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिट (सोखता गढ्ढा) निर्माण कार्यों...

देवभोग के कई ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिट (सोखता गढ्ढा) निर्माण कार्यों में अनियमितता ग्रामीण हुए आगबबूला….!!!

देवभोग– गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत आने वाले अनेकों ग्राम पंचायतों में भू-जल संवर्धन एवं जल संरक्षण के उद्देश्य से करवाई जा रही रिचार्ज पिट (सोखता गड्ढा) निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप खुलकर सामने आई हैं। उक्त ग्रामीणों ने कहना है, कि कई स्थानों पर सोखता गढ्ढा निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप नहीं किया गया है। और कहीं-कहीं पर बिना वास्तविक कार्य के ही कागजी प्रक्रियाएं पूरी कर राशि का आहरण किए जाने की जानकारी बताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार कुछ पंचायतों में निर्माण कार्य पूर्ण होने की तस्वीरें अपलोड कर दी गई हैं, लेकिन मौके पर या तो कार्य अधूरा है अथवा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि, जिन स्थानों पर न तो कुआं, हैंडपंप या बोरवेल जैसे जल स्रोत मौजूद हैं, वहां भी रिचार्ज पिट निर्माण दर्शाकर भुगतान कर दिया गया है।

 

ग्रामीणों ने और भी यह बताया कि तकनीकी मापदंडों के अनुसार रिचार्ज पिट की लंबाई, चौड़ाई और गहराई लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर होनी चाहिए तथा इसका निर्माण कुएं, हैंडपंप या बोरवेल से तीन से छह मीटर की दूरी पर किया जाना आवश्यक है। इसलिए कई स्थानों पर इन मानकों की अनदेखी कर निर्माण कार्य किया गया या केवल कागजों में ही कार्य पूरा दिखाया गया।

 

  देवभोग जनपद के कई ग्राम पंचायतों में दर्जनों रिचार्ज पिट (सोखता गढ्ढा) निर्माण कार्यों में अनियमितता होने की शिकायत है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी एवं तकनीकी अमला न तो निर्माण स्थल का समुचित निरीक्षण करता है और न ही गुणवत्ता की प्रभावी निगरानी करता है। इसके बावजूद कार्यों का पूर्ण मूल्यांकन कर भुगतान जारी कर दिया गया।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने तथा यदि अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से की है।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...