Homeछत्तीसगढ़नगरीय और पंचायत चुनाव का ऐलान दिसंबर की इस तारीख तक”वोटिंग कब~जानिए...

नगरीय और पंचायत चुनाव का ऐलान दिसंबर की इस तारीख तक”वोटिंग कब~जानिए जनवरी की तारीख से…

जिले की छोटीबड़ी खबरों के लिए संपर्क करें 7974374357

छत्तीसगढ़़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। 29 तक नगरीय और पंचायत चुनाव के आरक्षण कंप्लीट हो जाएंगे। इसके अगले दिन 30 दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयोग दोनों चुनावां का ऐलान कर सकता है। यह डेट इसलिए फायनल समझा जा रहा क्योंकि, अगर दो दिन विलंब हुआ तो फिर नए सिरे से मतदाता सूची तैयार करना पड़ेगा।

 

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। सरकार ने इसकी अंतिम तैयारियां शुरू कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्डां का आरक्षण कंप्लीट हो चुका है। नगरीय प्रशासन विभाग ने महापौर के आरक्षण का डेट भी जारी कर दिया है। महापौर का आरक्षण 27 दिसंबर को रायपुर में किया जाएगा। इसके बाद नगरीय निकाय चुनाव की सरकार के एंड की सारी तैयारियां पूरी हो जाएगी।

इसके दो दिन बाद पंचायत चुनाव का आरक्षण भी पूरा हो जाएगा। पंचायत विभाग ने सोमवार को आरक्षण का कार्यक्रम जारी करते हुए इसके लिए 27 से 29 दिसंबर तक दो दिन का डेट तय किया है। याने 29 दिसंबर को पंचायत चुनाव का आरक्षण कंप्लीट हो जाएगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव का ऐलान कर सकता है।

 

30 दिसंबर की संभावना

चूकि जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण 29 दिसंबर को होगा। इसलिए उस दिन चुनाव का ऐलान संभव प्रतीत नहीं होता। 31 दिसंबर को लोग न्यू ईयर की तैयारी में व्यस्त रहेंगे, इसलिए इस दिन भी शायद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा न किया जाए। जानकारों का कहना है सबसे अधिक संभावना 30 दिसंबर का है। वैसे लोगों को चौंकाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग हो सकता है जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण के दिन शाम को प्रेस कांफ्रेंस बुला ले। मगर ये सही है कि राज्य निर्वाचन आयोग के पास ये तीन दिन ही रहेगा चुनाव के ऐलान करने के लिए।

 

 

1 जनवरी से पहले मजबूरी

राज्य निर्वाचन आयोग की मजबूरी है कि एक जनवरी से पहले चुनाव कार्यक्रम डिक्लेयर कर दे। क्योंकि, हर साल एक जनवरी से नई मतदाता सूची का अपग्रेडेशन होता है। यदि 31 दिसंबर तक घोषणा नहीं हुई तो फिर चुनाव एकाध महीने आगे टल जाएगगा।

 

क्योंकि, मतदाता सूची के नवीनीकरण में महीने भर का वक्त लग जाता है। इसलिए सरकार भी एक्शन मोड में आते हुए आज पहले पंचायत के आरक्षण के लिए डेट जारी की और शाम होते-होते महापौरों के आरक्षण की भी तारीख तय कर दी।

 

जानकारों का कहना है कि पिछले हफ्ते सरकार जरूर दोनों चुनावो को लेकर आगे-पीछे दिख रही थी। पंचायत चुनाव का आरक्षण शेड्यूल अचानक निरस्त कर दिए जाने के बाद इस धारणा को और बल मिला था। मगर आज सब कुछ यूटर्न के अंदाज में हुआ। और, अब दोनों चुनाव होना तय हो गया है।

जनवरी लास्ट तक नगरीय निकाय

अफसरों का कहना है कि जनवरी अंत तक नगरीय निकाय चुनाव याने वार्ड पार्षद, निकायों के अध्यक्ष और महापौर का चुनाव हो जाएगा। ज्यादा-से-ज्यादा हुआ तो दो-से-तीन फरवरी तक जाएगा। मगर पांच फरवरी से पहले नगरीय निकाय इलेक्शन कंप्लीट हो जाएगा।

 

पंचायत चुनाव की वोटिंग

नगरीय निकाय चुनाव का कार्यक्रम जनवरी लास्ट तक निबट गया तो पंचायत चुनाव इसके एक हफ्ते बाद होगा। अफसरों का कहना है कि नगरीय निकाय चुनाव कहीं दो-तीन फरवरी तक चला तो पंचायत चुनाव सात-से-आठ फरवरी तक हो जाएगा।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाई गई गुरु पूर्णिमा….!!

चंद्रपुर। सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाई गई गुरु पूर्णिमा….!!

चंद्रपुर। सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने...

देवभोग के कई ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिट (सोखता गढ्ढा) निर्माण कार्यों में अनियमितता ग्रामीण हुए आगबबूला….!!!

देवभोग- गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत आने वाले अनेकों ग्राम पंचायतों में भू-जल संवर्धन एवं जल संरक्षण के उद्देश्य से करवाई जा...

1988 से कई गांवों की सड़कें हालात बदली,पर अमाड से दिवान मुड़ा पहुंच मार्ग कच्ची मिट्टी सड़क की तस्वीर अब तक नहीं बदली……!!! 

देवभोग - गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमाड से दिवान तक जाने वाली कच्ची मिट्टी सड़क मार्ग विगत कई वर्षों...

प्राथमिक साख सहकारी समिति झाखरपारा में 350 किसानों को ऋण नहीं मिली घर के आभूषण गिरवी कर किया खेती किसानी ….!!!

देवभोग - प्राथमिक साख सहकारी समिति झाखरपारा में लगातार कई वर्षो से किसान खाद बीज और ऋण उपलब्ध नहीं होने से दोहरी मार झेल...

दिवान मुड़ा (नीचे पारा) शासकीय प्राथमिक विद्यालय अति जर्जर बच्चे जान जोखिम में डालकर गढ़ रहे अपना भविष्य….

गरियाबंद/ देवभोग- जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत शासकीय स्कूल की हालत दयनीय स्थिति पर, इस विद्यालय का निर्माण कुछ ही वर्षों पहले किया...