Homeछत्तीसगढ़स्वामित्व योजना अंतर्गत सक्ती जिले के सात तहसीलों में बांटा जाएगा प्रापर्टी...

स्वामित्व योजना अंतर्गत सक्ती जिले के सात तहसीलों में बांटा जाएगा प्रापर्टी कार्ड……

सक्ती, 26 दिसंबर ।। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत 27 दिसंबर, दोपहर 12ः30 बजे लाभान्वित हितग्राहियों को संबोधित करते हुये वर्चुअली पापर्टी कार्ड वितरित किया जायेगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। स्वामित्व योजना अंतर्गत सक्ती जिले के सात तहसीलों में प्रापर्टी कार्ड का वितरण पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा। 

         अपर कलेक्टर  बीरेन्द्र लकड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर 2024 को स्वामित्य योजना के तहत पापर्टी कार्ड का वितरण किया जा रहा हैं। तहसील सक्ती में 395 प्रापर्टी कार्ड, तहसील नया बाराद्वार में 217 प्रापर्टी कार्ड, तहसील भोथिया में 73 प्रापर्टी कार्ड, तहसील मालखरौदा में 372 प्रापर्टी कार्ड, तहसील अड़भार में 211 प्रापर्टी कार्ड, तहसील डभरा में 334 प्रापर्टी कार्ड, तहसील चन्द्रपुर में 718 प्रापर्टी कार्ड बांटा जाएगा। जिले के 26 ग्राम पंचायतों के 36 ग्रामों में प्रापर्टी कार्ड वितरण हेतु पंचायत स्तर पर पटवारियों को नोडल अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिवों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखंड स्तर पर तहसीलदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्री के.एस.पैकरा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय हैं कि स्वामित्व योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के निवासियों को उनकी भूमि और संपत्ति पर मालिकाना अधिकार प्रदान करना है। स्वामित्व योजना अंतर्गत प्रापर्टी कार्ड (अधिकार अभिलेख) जारी किये जाते हैं, जो ग्रामीण भूमिधारक के संपत्ति के स्वामित्व को प्रमाणित करते है। 

स्वामित्य योजना के लाभ

 स्वामित्व का अधिकार के तहत ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति पर कानूनी स्वामित्व मिलता है। संपत्ति से जुड़े विवाद कम होते है। आर्थिक सशक्तिकरण अंतर्गत प्रापर्टी कार्ड के आधार पर बैंक से लोन लेना आसान होता है, यह ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। संपत्ति के डिजिटलीकरण के तहत सभी संपतियों का डिजिटलीकृत रिकार्ड बनाया जाता है। यह रिकार्ड भविष्य में संपत्ति विवादों को हल करने में मदद करता है। संपत्ति को बेचने-खरीदने में कानूनी मान्यता मिलती है। केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने में आसानी होती है।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाई गई गुरु पूर्णिमा….!!

चंद्रपुर। सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाई गई गुरु पूर्णिमा….!!

चंद्रपुर। सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने...

देवभोग के कई ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिट (सोखता गढ्ढा) निर्माण कार्यों में अनियमितता ग्रामीण हुए आगबबूला….!!!

देवभोग- गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत आने वाले अनेकों ग्राम पंचायतों में भू-जल संवर्धन एवं जल संरक्षण के उद्देश्य से करवाई जा...

1988 से कई गांवों की सड़कें हालात बदली,पर अमाड से दिवान मुड़ा पहुंच मार्ग कच्ची मिट्टी सड़क की तस्वीर अब तक नहीं बदली……!!! 

देवभोग - गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमाड से दिवान तक जाने वाली कच्ची मिट्टी सड़क मार्ग विगत कई वर्षों...

प्राथमिक साख सहकारी समिति झाखरपारा में 350 किसानों को ऋण नहीं मिली घर के आभूषण गिरवी कर किया खेती किसानी ….!!!

देवभोग - प्राथमिक साख सहकारी समिति झाखरपारा में लगातार कई वर्षो से किसान खाद बीज और ऋण उपलब्ध नहीं होने से दोहरी मार झेल...

दिवान मुड़ा (नीचे पारा) शासकीय प्राथमिक विद्यालय अति जर्जर बच्चे जान जोखिम में डालकर गढ़ रहे अपना भविष्य….

गरियाबंद/ देवभोग- जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत शासकीय स्कूल की हालत दयनीय स्थिति पर, इस विद्यालय का निर्माण कुछ ही वर्षों पहले किया...