Homeताजा खबरऐंठी गांव में हुआ मेला का आयोजन, बच्चों और महिलाओं में रहा...
JANSANVAD 24 NEWS -

ऐंठी गांव में हुआ मेला का आयोजन, बच्चों और महिलाओं में रहा उत्साह का माहौल….।।

प्रमोद कुमार सोनवानी 

 

मरवाही। अखंड नवधा रामायण का आयोजन ऐंठी गांव में 9 दिवसीय रखा गया था जो दिन गुरुवार को समापन हुआ। ऐंठी गांव में मेला का आयोजन 9 जनवरी 2025 को रखा गया था। सिद्ध बाबा के मेला में हर वर्ग के लोगों को लुभाने के लिए मनोरंजन और खिलौने का बाजार सजा था। बुजुर्गों ने जहां दिनभर मंदिर में बैठकर पूजा-पाठ में लीन रहे।

 

वहीं युवाओं ने मेले में खूब धमा- चौकड़ी मचाई। उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत हुआ, मानो इस दिन का वे बरसों से इंतजार कर रहे थे। सिद्ध बाबा के मेले को लेकर सबसे ज्यादा बच्चों और ग्रामीण महिलाओं में उत्साह देखा गया। खिलौनों की दुकान देखकर छोटे-छोटे बच्चे अपने बड़े – बुजुर्गों से जिद करने लग जाते। जिद तभी खत्म होती, जब उनकी फरमाईश पूरी होती।

 

खिलौना मिलने के बाद उत्साह से बच्चे फूले नहीं समाते। अपने अन्य मित्रों को खिलौने दिखाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार कर रहे थे। मेले में महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बना। नए – नए परिधान पहनकर महिलाओं ने मेले में खूब खरीदारी किए। रोजमर्रा की जरुरी चीजों के साथ ही चूड़ियां, बिंदी, जैसे समानों की जमकर खरीदारी हुई। मेले स्थल पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। युवाओं व बच्चों ने जहां मेला का आनंद लिया। वहीं बुजुर्ग महिला, पुरुषों ने बैठकर मानस गान का आनंद लिए। बड़ी संख्या में सिद्ध बाबा के मंदिर प्रांगण में उपस्थित थे। इस दिन पूरे गांव में पर्व की तरह माहौल देखा गया। लोग मेले का आनंद देर शाम तक लेते रहे।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...