Homeताजा खबरयूरिया खाद दुकानों में 800 से 1000 रूपए तक बिक्री किसानों से...
JANSANVAD 24 NEWS -

यूरिया खाद दुकानों में 800 से 1000 रूपए तक बिक्री किसानों से भारी लूट ….

देवभोग– गरियाबंद जिले के विकास खण्ड देवभोग क्षेत्र में सेवा सहकारी समिति में यूरिया खाद किसानों को नहीं मिल रहा है खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं,खाद नहीं मिलने से किसान धान के फसल में यूरिया खाद नहीं डाल पा रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि यूरिया खाद को लेकर वे लोग सेवा सहकारी समितियों का चक्कर लगा- लगा कर थक चुके हैं, पर कहीं नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के किसानों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड क्षेत्र में जितने भी सेवा सहकारी समितियां हैं उन पर आने वाले किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद नहीं मिली है। क्षेत्र में दुकानदारों के द्वारा ब्लेक में खाद बेचा जा रहा है। और मनमाने ढंग से चुपके चुपके खाद की बिक्री की जा रही है। वहीं उनसे मनचाहा राशि 800 रूपए से लेकर 1000 रूपए प्रति बोरी तक लिया जा रहा है। वहीं किसानों ने भी यह बताया कि दुकानदारों के द्वारा दिन के बजाय अंधेरे रात में यूरिया खाद की बिक्री की जा रही है। किसानों ने और भी यह बताया कि धान के फसल के लिए यूरिया खाद का छिड़काव करना अभी जरूरी है। लेकिन अभी वर्तमान समय में हमारे देवभोग क्षेत्र के किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। किसान खाद के लिए इधर-उधर भागने फिरते नजर दिखाई पड़ रहे है। क्षेत्र के सभी किसानों ने शासन-प्रशासन से यूरिया खाद की बिक्री में मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...