Homeताजा खबरदेवभोग क्षेत्र में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया नवाखाई पर्व,...
JANSANVAD 24 NEWS -

देवभोग क्षेत्र में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया नवाखाई पर्व, आराध्य देवों की पूजा अर्चना कर किया नवान्न ग्रहण…

गोहरपदर-कृषि प्रधान समाज की समृद्ध परंपराओं में से एक नवाखाई पर्व देवभोग क्षेत्र में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व किसानों के जीवन में विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह नई फसल के आगमन पर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर होता है।नवाखाई के अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में नवीन अन्न का प्रथम अर्पण माता लक्ष्मी और कुलदेवी को किया। पूजा-अर्चना के बाद परिवारजनों ने नए धान से बने पकवानों का आनंद लिया। नए धान से बने चिवड़ा गुड़ का भोग लगाकर नवान्न ग्रहण किया.इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भाईचारे व एकता का संदेश दिया। गांवों में सुबह से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर पूजा की तैयारी में जुटी रहीं, वहीं युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। नवाखाई पर्व सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि यह कृषि और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक भी है। इस दिन किसान अपनी मेहनत और फसल की सफलता के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने सपरिवार नवाखाई मनाई

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...