Homeताजा खबरगरियाबंद रावणभाठा में विजयादशमी पर हुआ भव्य रावण दहन...।।
JANSANVAD 24 NEWS -

गरियाबंद रावणभाठा में विजयादशमी पर हुआ भव्य रावण दहन…।।

गरियाबंद -विजयादशमी पर हुआ भव्य रावण दहन, बरसात के बीच छाता थामे पहुंचे हजारों लोग, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान, धधकते रावण पुतले संग आतिशबाजी ने किया मंत्र-मुग्ध विजयादशमी का पर्व गरियाबंद के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में परंपरागत उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर से ही रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोग छाता और रेनकोट लेकर रावण दहन के लिए पहले रावणभाठा और फिर बाद में गांधी मैदान पहुंचे। बारिश के खलल के बीच रावणभाठा में देर रात 8 बजे और गांधी मैदान में रात 9:30 बजे रावण दहन हुआ। इस दौरान जैसे ही रावण के विशाल पुतले को अग्नि दी गई, चारों ओर ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी नारे गूंज उठे और आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजियों से जगमगा उठा। 

 

ज्ञात हो कि गुरुवार को पूरे दिन रुक रुक कर बारिश हो रही थी। बारिश ने लोगों की उम्मीदें कमजोर नहीं कीं। रावण दहन के ठीक समय तेज बारिश होने लगी, मगर श्रद्धालु और दर्शक पूरी दृढ़ता से डटे रहे। छोटे-बड़े, महिलाएं और बच्चे सभी छाता और प्लास्टिक कवर के सहारे मैदान में टिके रहे। रामलीला मंचन के बाद जैसे ही रावण को अग्नि दी, पुतले के धधकते ही भीगते हुए लोग जयकारे लगाते रहे और खुशी का इजहार करते रहे। इसके पहले रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। श्रीराम द्वारा रावण वध का दृश्य देखते ही दर्शकों की तालियां गूंज उठीं और मैदान जयकारों से भर गया। मंचन के दौरान उड़ते गुलाल और बजते ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। रावण दहन के साथ-साथ आतिशबाजियों ने आसमान को रोशन कर दिया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी रंग-बिरंगी रोशनी और धमाकों का आनंद उठाते दिखे। कई जगह लोगों ने रावण के पुतले के पास खड़े होकर फोटो और सेल्फी भी लीं। इस मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नगरवासियों को विजयादशमी की बधाई दी। साथ ही साथ समाज में व्याप्त नशा, भ्रष्टाचार और अंधविश्वास जैसी बुराइयों को मिटाकर सभी को एकजुटता और सद्भाव की राह पर चलने की अपील की। रावण दहन के सफल आयोजन में नगर पालिका गरियाबंद, कृषक पंचायत, स्थानीय समिति, रामलीला कमेटी, पुलिस प्रशासन और स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल हर चौक-चौराहे पर मुस्तैद रहा।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...