Homeताजा खबरसुजीत लहरे का नेतृत्व इस बार ,महापौर पद पर सशक्त दावेदार,....
JANSANVAD 24 NEWS -

सुजीत लहरे का नेतृत्व इस बार ,महापौर पद पर सशक्त दावेदार,….

सामाजिक और राजनीतिक सफर : सुजीत लहरे

रायगढ़ ।। नगर निगम चुनावी समर आरंभ, चारों तरफ उम्मीदवारों की भीड़ और इस भीड़ में चमकता सितारा बन कर उभर रहा एक नाम युवा समाज सेवी, भाजयुमो दक्षिण महामंत्री , युवा संकल्प उपाध्यक्ष सुजीत लहरे। 

समाज हित में सबसे आगे नजर आने वाले ऐसे व्यक्तित्व जिन्होंने युवा संकल्प संगठन उपाध्यक्ष पद से समाज सेवा की अपनी यात्रा आरंभ की ,युवा संकल्प संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में किसी पहचान का मोहताज नहीं,रायगढ़ में जब भी जहां भी समाज विकास,हित विचारों की बात होती है युवा संकल्प का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। युवा संकल्प संगठन समाज हित में सबसे आगे आ कर आवाज उठाता रहा है चाहे वह नशामुक्ति हेतु कार्यक्रम हो , हेलमेट जागरूकता हो ,स्वच्छता अभियान हो तथा जनता के हित में आवाज उठाना हो, आंदोलन कर जनता को उसका हक दिलाना हो सभी में युवा संकल्प उपाध्यक्ष सुजीत लहरे एवं उनके साथी सबसे आगे नजर आते रहे हैं। 

युवा संकल्प संगठन के साथ समाज हित में वर्षों कार्य करने के पश्चात् सुजीत लहरे ने समाज विकास में अपना योगदान सुदृढ़ करने हेतु राजनीति में अपना पदार्पण किया,माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बेहतरीन उद्देश्यों से प्रभावित हो कर तथा माननीय मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के कार्यशैली से जुड़ कर भाजपा में प्रवेश करने का निर्णय लिया, उन्होंने श्री ओपी चौधरी जी एवं जिलाध्यक्ष श्री उमेश अग्रवाल जी के समक्ष भाजपा में शामिल हुए और अपने जनहित के उद्देश्यों की पूर्ति में अग्रसर हो गए। उनकी सक्रियता समाज में अक्सर जरूरत मंद लोगों की आवाज बनने उनका साथ देने में नजर आती रही और पार्टी में उनका कद बढ़ने लगा,युवाओं में उनकी लोकप्रियता अत्यधिक प्रभावशील रही और इसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें भाजयुमो दक्षिण रायगढ़ के महामंत्री पद का दायित्व सौंपा जिसे उनके द्वारा बखूबी निभाया गया और वर्तमान में उस पद पर रहते हुए समाज के हर वर्ग को साथ ले कर चलना उनकी हिम्मत बनना ही सुजीत लहरे ने अपनी जिम्मेदारी मान उसका पालन किया। वर्तमान में युवा संकल्प एवं भाजपा दोनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए देश , समाज विकास में अपना अमूल्य समय वे दे रहे हैं। भाजपा से महापौर पद पर अनुसूचित जाति के सशक्त दावेदार हैं और पार्टी का विश्वास उनके साथ है। जनता में भी उनकी उम्मीदवारी ने खासा उत्साह भर दिया है, जन उम्मीद बन कर उनका चेहरा सभी के समक्ष घूम रहा है। यदि भाजपा सुजीत लहरे पर अपना विश्वास जताती है तो वह सही निर्णय होगा ये विचार जनता के बीच चल रहा है।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...