Homeताजा खबरराज्य टॉपर्स में स्कूल के दो सितारे, राज्यपाल से मिला विशेष सम्मान...।।
JANSANVAD 24 NEWS -

राज्य टॉपर्स में स्कूल के दो सितारे, राज्यपाल से मिला विशेष सम्मान…।।

राज्य टॉपर्स में स्कूल के दो सितारे, राज्यपाल से मिला विशेष सम्मान..

चंद्रपुर।।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 – 25 के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए, जिसमें प्रदेश के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस सूची में सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर के प्रवीण प्रजापति ने प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया, वहीं शुभम देवांगन ने दसवां स्थान हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।

इन दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका जी के करकमलों द्वारा राजभवन में सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने मेडल, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रवीण प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। वहीं शुभम देवांगन ने भी अपनी सफलता में परिवार और शिक्षकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया और भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा जाहिर की।

इस उपलब्धि से उनके स्कूल और स्थानीय समुदाय में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्राचार्य ने भी गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणादायक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम करेगी।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...