Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026
Homeताजा खबरउफनती नदियों और घने जंगलों को पार करते शिवभक्ति में लीन पंडरिया...
JANSANVAD 24 NEWS -

उफनती नदियों और घने जंगलों को पार करते शिवभक्ति में लीन पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने फोन कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी…..!!!!

छत्तीसगढ़ की समृद्धि और जनता के सुख-शांति की कामना हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा और उनके साथ लगभग 300 कांवड़ यात्रियों ने माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर कि अपनी यात्रा के दूसरे दिन लम्हनी से वन ग्राम महमाई तक कि यात्रा की। इस दौरान बारिश की वजह से नदी में बाढ़ आने के कारण पंडरिया विधायक भावना बोहरा व उनके साथ सभी कांवड़ियों ने वन ग्राम महमाई में ही रात्रि विश्राम किया और अगले दिन सुबह उफनती नदी की पूजा-अर्चना कर चौथे दिन गौरकांपा तक के लिए अपनी यात्रा हेतु प्रस्थान किया। विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी ने फोन के माध्यम से पंडरिया विधायक भावना बोहरा से बातचीत कर उत्साहवर्धन किया और सभी को इस पुण्य यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

 

यात्रा के दौरान भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों का खुड़िया चौक, दुल्लापुर, डोंगरिया,डिंडौरी, नवरंगपुर, राम्हेपुर एवं गौरकांपा में आगमन हुआ जहां ग्रामवासियों, पंडरिया विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं,युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक व हिन्दू संगठनों, शिव भक्तों तथा ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह व उल्लास के साथ पुष्पवर्षा कर सभी का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया साथ ही भक्ति मार्ग के इस पुण्य प्रयास के लिए भावना बोहरा एवं उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे सभी कांवड़ियों का अभिनंदन किया। उबड़-खाबड़ रास्तों, पहाड़ों, घने जंगलों एवं उफनती नदियों के बीच से होकर उनकी यात्रा गुजरी जिसका सभी ने पूरे उत्साह और भोलेनाथ जी के प्रति अपनी आस्था का परिचय देते हुए सभी बाधाओं को पार करने में सफल रहें और चौथे दिन भी सभी में वही उत्साह दिखा जब उन्होंने अमरकंटक से अपनी 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत की थी।

 

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि दिन-प्रतिदिन हमारी यात्रा सभी अवरोधों को पार करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है और उसके साथ ही सभी कांवड़ियों का उत्साह भी बढ़ रहा है। सभी कदम से कदम मिलाकर और भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ भक्ति भाव एवं भगवान भोलेनाथ के प्रति दृढ़ विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ की खुशहाली व सुख-समृद्धि हेतु कामना कर रहें हैं। कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन वन ग्राम महमाई में उफनते नदी की पूजा-अर्चना करने के पश्चात गौरकांपा तक की यात्रा हेतु उत्साहित मन और बोल बम के जयघोष के साथ सभी ने प्रस्थान किया। छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-शांति और प्रदेश की समृद्धि की यह यात्रा सनातन संस्कृति, संस्कार और ‘शिवजी’ की अनंत आस्था की अद्भुत परंपरा का प्रतीक है। यह लोक-उत्सव है। जहाँ कांवड़ में एक तरफ माँ नर्मदा का जल, तो दूसरी ओर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार आस्था एवं विश्वास है।

 

उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी ने फोन के माध्यम से बातचीत की और हम सभी का उत्साहवर्धन कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी जिसके प्रति मैं कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। इसके साथ ही खुड़िया चौक, दुल्लापुर, डोंगरिया,डिंडौरी, नवरंगपुर, राम्हेपुर एवं गौरकांपा आगमन पर जिस उत्साह के साथ ग्रामवासियों, भाजपा के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के सदस्यों तथा विभिन्न सामाजिक व हिन्दू संगठनों, शिवभक्तों एवं ग्रामवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर हम सभी का स्वागत किया उसके लिए मैं समस्तजनों के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ। जनता का अपार स्नेह, अपनत्व एवं भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था ही हमारी ऊर्जा है जो हमें भक्ति मार्ग पर चलकर सर्वमंगल की कामना हेतु इस यात्रा को निरन्तर जारी रखने के लिए प्रेरित कर रही है।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ का सरस्वती शिशु मंदिर (अंग्रेजी माध्यम) चंद्रपुर में भव्य करियर काउंसलिंग सेमिनार हुआ आयोजित…..

चंद्रपुर।।O.P. Jindal University द्वारा चंद्रपुर जोन के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरस्वती शिशु मंदिर (अंग्रेजी माध्यम), चंद्रपुर में एक...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ का सरस्वती शिशु मंदिर (अंग्रेजी माध्यम) चंद्रपुर में भव्य करियर काउंसलिंग सेमिनार हुआ आयोजित…..

चंद्रपुर।।O.P. Jindal University द्वारा चंद्रपुर जोन के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरस्वती शिशु मंदिर (अंग्रेजी माध्यम), चंद्रपुर में एक...

पत्रकार ने मांगी सुरक्षा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप….!!!

पत्रकार ने मांगी सुरक्षा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप अंबिकापुर, सरगुजा । विशेष रिपोर्ट।।जिले के एक सक्रिय पत्रकार एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर...

चंद्रपुर कॉलेज परिसर में हड़कंप: प्राध्यापक ने प्रभारी प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप!!!

चंद्रपुर।। से बड़ी खबर शासकीय नवीन महाविद्यालय चंद्रपुर परिसर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शिक्षा जगत में सनसनी फैला...

Saraswati English Medium Higher Secondary School Chandrapur में होली पर्व के उपलक्ष्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्री-होली उत्सव।

चंद्रपुर। Saraswati English Medium Higher Secondary School Chandrapur में होली पर्व के उपलक्ष्य में प्री-होली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय...

ग्राम पंचायत सुर्री में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियाँ?

रायगढ़ ।।ज.पं.पुसौर।।ग्राम पंचायत सुर्री में मनरेगा के नाम पर बड़े खेल का आरोप सामने आया है। ग्राम निवासी सुरेश कुमार नायक ने मुख्य कार्यपालन...
Latest
ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ का सरस्वती शिशु मंदिर (अंग्रेजी माध्यम) चंद्रपुर में भव्य करियर काउंस... पत्रकार ने मांगी सुरक्षा, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप....!!! चंद्रपुर कॉलेज परिसर में हड़कंप: प्राध्यापक ने प्रभारी प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप!!! Saraswati English Medium Higher Secondary School Chandrapur में होली पर्व के उपलक्ष्य में बड़े ही हर... ग्राम पंचायत सुर्री में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियाँ? SDM करुण डहरिया व उसके पालतू गुण्डों ने किया आदिवासी किसान की हत्या, 4 गए जेल संघ का हुआ कैलेंडर विमोचन....!!! उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ अजय एवं डॉ कुणाल सम्मानित....।।। सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में देशभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस....।।। सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पालक-शिक्षक बैठक (PTM) सफलतापूर्वक संपन्न..।।