Homeताजा खबरसरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और...
JANSANVAD 24 NEWS -

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और आस्था के वातावरण में हुआ सम्पन्न।

चंद्रपुर।।अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और आस्था के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों और समलाई बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाटकीय रूपांतरण प्रस्तुत किए। कालिया वध और कंस वध का मंचन तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झलक ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही रासलीला और गोपाला नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले प्रवीण प्रजापति और शुभम देवांगन का विशेष सम्मान किया गया। समलाई बाल कल्याण समिति की ओर से दोनों विद्यार्थियों को 21,000 रुपये की राशि भेंट की गई। इसके अतिरिक्त आरटीई योजना के अंतर्गत प्रवेशित विद्यार्थियों को ड्रेस, किताबें और बैग वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक उठी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नगर में रैली निकाली, जिसमें राधा-कृष्ण और कंस की झांकियों ने नगरवासियों को आकर्षित किया। नगरवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया तथा आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की।

 

विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए नगरवासियों और थाना चंद्रपुर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समलाई बाल कल्याण समिति के संरक्षक  रामावतार अग्रवाल, अध्यक्ष प्रेमकिशोर पटेल, उपाध्यक्ष शिल्पा पांडे, सह- सचिव रामकुमार पटेल, सचिव सुपचंद पटेल, कोषाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता और समिति के अन्य सदस्य बालकृष्ण गुप्ता, सीताराम देवांगन , अपराजिता मिश्रा, राकेश पाण्डेय भी उपस्थित रहें।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...