Homeताजा खबरगरियाबंद जिले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में संविदा शिक्षकों कि...
JANSANVAD 24 NEWS -

गरियाबंद जिले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में संविदा शिक्षकों कि होगी भर्ती 05 सितंबर अंतिम तिथि….

चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – जिला गरियाबंद अंतर्गत संचालित कुल 07 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय गरियाबंद, छुरा, राजिम, मैनपुर,धुरवागुडी देवभोग एवं झाखरपारा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में एक सशक्त मंच है, जिसमें योग्य शिक्षकों कि भूमिका अहम हेतु तथा बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा आदेशित पत्र में विभिन्न पदों में भर्ती की प्रक्रिया को संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी गई है।जो इस हेतु राज्य शासन के आदेशानुसार विशेष रूप से पंजीकृत की गई है। राज्य शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालयों के संचालन एवं प्रबंधन समिति को विभिन्न पदों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। तथा शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के परिपालन में गरियाबंद जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय गरियाबंद, राजिम, छुरा, मैनपुर,धुरवागुडी़ ,देवभोग एवं झाखरपारा के लिए शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय स्टाफ के रिक्त पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति किए जाने हेतु योग्यता क्रम रखने वाले अभ्यर्थियों को विशेष सूचना अवगत करवाई जा रही हैं। नियुक्ति किए जाने हेतु दिनांक 05/09/ 2025 रात्रि करीब 12.00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया जाता है। उक्त अभ्यार्थी निर्धारित तिथि समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई नहीं होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गरियाबंद जिले में कुल 07 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय है, इनमें विभिन्न विषयों में व्याख्याता, शिक्षक शिक्षिका एवं सहायक शिक्षक शिक्षिका की नियुक्ति की जावेगी।जो कि इस तरह से विषयवार शिक्षक भर्ती होगी जैसे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, एवं संस्कृत विषयों पर भर्तियां होंगी। विज्ञापन का अवलोकन एवं आनलाईन आवेदन हेतु लिंक जिले के वेबसाइट https://gariaband.gov.inपर उपलब्ध है।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...