Homeताजा खबरकलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कृषि और उद्यानिकी विभाग की ली समीक्षा...
JANSANVAD 24 NEWS -

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कृषि और उद्यानिकी विभाग की ली समीक्षा बैठक…।।

प्रमोद कुमार सोनवानी की रिपोर्ट

पेंड्रा। किसानों का आय बढ़ाने के लिए रबी मौसम में दलहन, तिलहन एवं नगदी फसलों का रकबा बढ़ाने कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कृषि और उद्यानिकी विभाग के जिला एवं मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, गतिविधियों एवं उपलब्धियों आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रबी सीजन 2025-26 में धान के फसल में कमी लाना है और रबी का क्षेत्राच्छादन बढ़ाना है। इसके लिए किसानों को चना, मसूर, उड़द, मूंग, राई, तोरिया, सरसों, अलसी और उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित करना है, जिससे कम लागत और कम मेहनत में उन्हें उनकी उपज का अच्छी दाम मिल सके। बैठक में उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में रबी फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। पिछले वर्ष रबी फसलों के लिए 9092 हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य था, जिसे बढ़ाकर इस वर्ष 10996 हेक्टेयर कर दिया गया है।

          

कलेक्टर ने किसानों को वितरित किए जा रहे बीजों का सही उपयोग हो, इसके लिए लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्पकालीन ऋण वितरण, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने, केसीसी, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ऑयल पाम, फेंसिंग, मिट्टी परीक्षण, फलदार पौधे लगाने, मसाला क्षेत्र विस्तार, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत पुष्प क्षेत्र विस्तार, शेडनेट, पॉलीहाउस, माली प्रशिक्षण, जिला स्तरीय सेमिनार के आयोजन आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए टांके का निर्माण करने और प्रत्येक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र में एक मॉडल किसान बनाने कहा, जिससे अन्य किसान उनसे प्रेरित हो सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर, उप संचालक उद्यानिकी कमलेश दीवान सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के सभी मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...