Homeताजा खबरअवैध रूप से धान परिवहन पर नियंत्रण के लिए चेक पोस्टों पर...
JANSANVAD 24 NEWS -

अवैध रूप से धान परिवहन पर नियंत्रण के लिए चेक पोस्टों पर जांच दल तैनात ….।।

धरहर , बरौर , धुम्माटोला, मालाडांड, चंगेरी, नरौर, सिवनी, दरमोहली एवं झिरियाटोला के बेरियरों से आने जाने वाले वाहनों पर नियंत्रण रखा जा रहा है ।

प्रमोद कुमार सोनवानी,

पेंड्रा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन का कार्य आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ हो रहा है। धान खरीदी के पूर्व तथा खरीदी के दौरान कोचियों-बिचौलियों द्वारा धान के अवैध रूप से परिवहन पर नियमंत्रण के लिए जिले एवं राज्य के सीमावर्ती स्थानों पर बेरियर-चेक पोस्ट बनाए गए हैं और चौबीस घंटे नियंत्रण रखने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का टीम तैनात किया गया है। मरवाही अनुविभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश की सीमा से लगे विभिन्न स्थानों-बरौर, धुम्माटोला, मालाडांड़, चंगेरी, धरहर, नरौर, सिवनी, दरमोहली एवं झिरियाटोला के बेरियरों से आने-जाने वाले वाहनों पर नियंत्रण रखा जा रहा है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने चंगेरी एवं बरौर चेक पोस्ट का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जानकारी ली एवं उनके द्वारा संधारित पंजी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे एवं एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमौर भी उपस्थित थे।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...