Homeताजा खबरमाँ चंद्रहासिनी क्रिकेट कप 2025 का ग्रामीण‑स्तरीय आयोजन, 11 दिसंबर से होगा शुभारंभ ।।
JANSANVAD 24 NEWS -

माँ चंद्रहासिनी क्रिकेट कप 2025 का ग्रामीण‑स्तरीय आयोजन, 11 दिसंबर से होगा शुभारंभ ।।

चंद्रपुर।।चंद्रपुर नगर में आगामी 11 दिसंबर से “माँ चंद्रहासिनी क्रिकेट कप 2025” का ग्रामीण‑स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। 

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹51,000 श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर न्यास द्वारा प्रदान किए जाएंगे। द्वितीय पुरस्कार ₹31,000 स्वर्गीय विजय अग्रवाल (पालू) की स्मृति में प्रभुवालियां परिवार द्वारा दिया जाएगा। “मैन ऑफ़ सीरीज” के लिए ₹8,100 स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता (गुरुजी) की स्मृति में अंचल गुप्ता द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस वर्ष की विशेष आकर्षण के रूप में नगर में पहली बार महिला क्रिकेट टीम की भागीदारी होगी। महिला टीम 20 दिसंबर को अपना पहला मैच खेलेगी। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹10,000 नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश देवांगन द्वारा, द्वितीय पुरस्कार ₹5,000 स्वर्गीय गुरुलाल यादव की स्मृति में पिंटू यादव द्वारा तथा “मैन ऑफ़ द सीरीज” के लिए ₹3,100 आर. पी. सेल्स के अमित पटेल (मड़वा वाले) द्वारा प्रदान किया जाएगा।

टूर्नामेंट के आयोजन समिति ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

समारोह की विस्तृत जानकारी, मैच शेड्यूल और पंजीकरण प्रक्रिया शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...