सुर्री,पुसौर।।जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत सुर्री का मामला जहाँ दर्राडीपा बना अवैध प्लाटिंग का जरिया छोटे जंगल झाड़ घास मद के शासकीय भूमि खसरा न.68 रकबा 0.547 हे भूमि में ओम प्रकाश निषाद के द्वारा हो रहे अवैध निर्माण का है।
सूत्रों के अनुसार इसमे भी पंच खीरसागर नायक एवं ग्राम सरपंच मीनाक्षी नायक मिली भगत परिलक्षित होती है । ग्रामीण का कहना है कि ओम प्रकाश निषाद से लाखों रूपये लेकर बेजा कब्ज़ा दिया गया है …
चुकि उक्त भूमि-नवनिर्माण भवन से मलाई मिठाई के रूप लाखों रूपये मिल जाने से उक्त निर्माण को ये पंच – सरपंच अपनी संरक्षण में करा रहे है तथा ग्राम पंचायत के शासकीय भूमियों के विनाश में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है । इस तरह से हो रहे द्रुतगति से शासकीय घास मद कि भूमि खसरा नंबर 68,69,70 में अवैध निर्माण व प्लॉटिंग कहीं न कहीं राजस्व पटवारी व तहसीलदार कि भूमिका पर सवालिया निशान खड़े कर रही है ।
आपको बता दें छोटे जंगल झाड़ घास मद के शासकीय भूमि खसरा न.68,69,70 में स्वयं सरपंच एवं पंच परिवार कब्ज़ा जमाए बैठा है।ये वही शासकीय जमीन है जहाँ खिरसागर नायक अवैध लाल इंट बनाने का कारोबार किया जा रहा है।जिससे आस पास के लोगों को कोयले कि धुएँ एवं धूल – डस्ट से जुझना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है की अब तो छोटे जंगल झाड़ घास मद के शासकीय भूमि खसरा न.68,69,70 पर किये गये कब्जे कि जमीन को प्लॉट काटकर लाखों में बेचा जा रहा है, जो कि राजस्व विभाग पर करारा प्रहार है।
इस प्रकार कि अवैध प्लॉटिंग को रोकना निहायती आवश्यक है बावजूद इसके,क्या राजस्व विभाग के अधिकारी इससे अनभिज्ञ हैं या जानकारी होते हुये भी अंजान बनने का ढोंग कर रहे हैं ।ग्रामीणों का कहना है इस पर जल्द ही कार्यवाही होनी चाहिए।
अब देखना लाजमी होगा कि क्या खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आएगा या फिर ठंडे बस्ते में सिमट जायेगा।

