Homeताजा खबरसरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ...
JANSANVAD 24 NEWS -

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ सफल आयोजन….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, नवाचार को बढ़ावा देना तथा विज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, पर्यावरण, गणित तथा आधुनिक तकनीक से संबंधित विभिन्न आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, स्मार्ट सिटी, मानव शरीर, हरित ऊर्जा एवं रोबोटिक्स जैसे विषयों पर आधारित मॉडल बनाकर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया।

इस अवसर पर समलाई बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेम किशोर पटेल, सचिव सुपचंद पटेल, समिति के सदस्य शरद अग्रवाल एवं राजेश डनसेना उपस्थित रहे। साथ ही हिंदी माध्यम के प्राचार्य जगन्नाथ नायक एवं अंचल गुप्ता की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन किया एवं उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी नवाचार के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...