Homeताजा खबरग्राम पंचायत सुर्री में सरपंच व पंच परिवार के राशन कार्ड में...
JANSANVAD 24 NEWS -

ग्राम पंचायत सुर्री में सरपंच व पंच परिवार के राशन कार्ड में अनियमितता के सम्बन्धित शिकायत पर जाँच टीम हुई गठित,किया गया जाँच…?? जल्द होगी अग्रिम कार्यवाही…??

रायगढ़ ।। वि.खं.पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत सुर्री का मामला जहाँ पी.जी.एन.पोर्टल क्रमांक 793325011298 आवेदक सुरेश कुमार नायक के द्वारा ग्राम पंचायत सुर्री के राशन कार्ड में भारी अनियमितता की शिकायत जन शिकायत निवारण विभाग में दिनांक 30.09.2025 को शिकायत के माध्यम से अवगत कराया गया था।

           जिसमें मोगरा नायक (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) पति खीरसागर नायक (प्राथमिकता राशन कार्ड) 2. राधाबाई पटेल पति गौरीशंकर पटेल (अन्योदय राशन कार्ड), 3. उर्मिला पटेल पति हरिवंश पटेल (प्राथमिकता राशन कार्ड) एवं 4. श्रीमती बाई पति दीनमणी पटेल (अन्योदय राशन कार्ड) जारी होना बाया गया था जिस पर आज दिनांक 08.01.2026 को जिला रायगढ़ कलेक्टर ने संज्ञान में लेकर खाद्य अधिकारी पुसौर को निर्देशित करते हुये उक्त राशन कार्डो के संबंध में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया ।

मिली जानकारी के अनुसार आवेदन के आधार पर जांच पंचनामा हेतु खाद्य निरीक्षक पुसौर  चुड़ामणी सिदार , एडिशनल सीईओ एवं जांच टीम के द्वारा गहन जांच कर उपरोक्त राशन कार्ड शिकायत को सही पाया गया व सभी के नाम पर पात्रता से अधिक कृषि भूमि ग्राम सुर्री में अवस्थित होना पाया गया व पंचानामा बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु दस्तावेज अग्रेषित किया गया सूत्रो के अनुसार इनके विरूद्ध खाद्य नगरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन से अवैद्यानिक रूप से राशन कार्ड जारी करा कर लाभ लेने के एवज में वसूली की कार्यवाही की जा सकती है साथ ही साथ संबंधितों के राशन कार्ड निरस्त भी किये जा सकते है । उपरोक्त कार्यवाही में सुर्री हल्का पटवारी श्री हिमांशु वर्मा से संबंधितो के भूमि संबंधी दस्तावेज परिक्षण करने पर उक्त राशन कार्ड के लिये अपात्र होना परिलक्षित हुआ अब देखना यह होगा कि क्या उक्त कार्यवाही एवं खबर प्रकाशन के पश्चात आगे की कार्यवाही होती है या इसे ठंडे बस्ते में समेट लिया जाता है ।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...