Homeताजा खबरछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में सरस्वती अंग्रेजी माध्यम...
JANSANVAD 24 NEWS -

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन….।।

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र प्रवीण प्रजापति ने राज्य में चतुर्थ (4th) स्थान तथा छात्र शुभम देवांगन ने राज्य में दशम (10th) स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है।

इन दोनों होनहार विद्यार्थियों को रायपुर के लोक भवन में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत हुए मेघावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं राज्यपाल रमेन डेका के करकमलों से प्रवीण प्रजापति एवं शुभम देवांगन को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

प्रवीण प्रजापति और शुभम देवांगन की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का प्रतिफल है। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर के मार्गदर्शन को दिया।

  • विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।
Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...