Homeचंद्रपुरसरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में देशभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र...
JANSANVAD 24 NEWS -

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर में देशभक्ति के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस….।।।

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एवं समलाई बाल कल्याण समिति के सचिव सुपचंद पटेल तथा समिति सदस्य सीताराम देवांगन और राजेश डनसेना द्वारा तिरंगा फहराकर की गई। इसके पश्चात सभी उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, देश की एकता एवं अखंडता तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

राष्ट्रगान के पश्चात सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक चंद्रपुर नगर में आयोजित गणतंत्र दिवस रैली में शामिल हुए, जहां उन्होंने अनुशासन, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के माध्यम से समाज में राष्ट्रीय चेतना का प्रसार किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल दिवस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और खेल भावना का विकास करना रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देने वाला सिद्ध हुआ।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...