Homeताजा खबरग्राम पंचायत सुर्री में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा की खुलेआम उड़ाई...
JANSANVAD 24 NEWS -

ग्राम पंचायत सुर्री में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियाँ?

रायगढ़ ।।ज.पं.पुसौर।।ग्राम पंचायत सुर्री में मनरेगा के नाम पर बड़े खेल का आरोप सामने आया है। ग्राम निवासी सुरेश कुमार नायक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए गए लिखित शिकायत पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं कि बीच बस्ती में स्वीकृत नाली निर्माण कार्य को मजदूरों से कराने के बजाय खुलेआम जे.सी.बी. मशीन से खुदाई और लोडिंग कराई जा रही है।

मनरेगा योजना का स्पष्ट उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार देना है, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर मशीनों से काम कराए जाने का आरोप है। इससे मजदूरों के हक पर सीधा प्रहार माना जा रहा है।

इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया है कि पूर्व सरपंच द्वारा पहले से निर्मित नाली, जो न तो जर्जर थी और न ही तोड़े जाने योग्य, उसे बिना ठोस कारण तोड़ा जा रहा है। इससे शासकीय राशि के दुरुपयोग और अनावश्यक पुनर्निर्माण की आशंका गहरा गई है।

आवेदक ने इस पूरे मामले की विभागीय जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और शासकीय धन के उपयोग की पारदर्शी जांच की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर रायगढ़ को भी भेजी गई है।

अब बड़ा सवाल यह है —

? क्या मनरेगा में मशीन राज चल रहा है?

? क्या पुराने निर्माण को तोड़कर नया कार्य दिखाकर राशि निकाली जा रही है?

? क्या मजदूरों के अधिकारों से खिलवाड़ हो रहा है?

ग्राम सुर्री में यह मुद्दा अब चर्चा का केंद्र बन चुका है।यदि आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई तय मानी जा रही है।

 

? मनरेगा में मशीन? या नियमों की खुली अवहेलना? प्रशासन की परीक्षा शुरू!

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...