Homeताजा खबरआम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठक डभरा रेस्ट हाउस...

आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठक डभरा रेस्ट हाउस में संपन्न….

 

डभरा, चंद्रपुर ।। आज डभरा स्थित रेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी राकेश जाटव का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष जे.पी. तिवारी, जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू तथा जांजगीर-चांपा लोकसभा उपाध्यक्ष टिकेश्वर चंद्रा की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन डभरा ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नालाल मैत्री की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में जिला एवं चंद्रपुर विधानसभा के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

बैठक में संगठन की मजबूती एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला कोषाध्यक्ष मनीष टंडन ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। राजा चौहान ने आरकेएम प्लांट के मजदूरों की समस्याओं को उठाया। डभरा ब्लॉक सचिव विश्वनाथ यादव ने शिक्षा व्यवस्था पर अपने विचार रखे। ब्लॉक संगठन मंत्री कमलधर यादव ने किसानों एवं युवाओं के साथ हो रहे शोषण की ओर ध्यान आकर्षित किया। पप्पू टंडन ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।

इसी क्रम में जीवेंद्र गवेल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि ईश्वर दास बैरागी ने गौवंश एवं गौठानों से जुड़े मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा।

बैठक के दौरान डॉ. ईश्वर चंद्रा ने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने अपने द्वारा संचालित वृद्धाश्रम की गतिविधियों तथा वृद्धजनों की सेवा के संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

सभी वक्ताओं को सुनने के बाद छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी राकेश जाटव ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक खांडे ने भी संगठन विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने बारी-बारी से संगठन की मजबूती एवं आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का सबसे मजबूत संगठनात्मक क्षेत्र बनकर उभरेगा तथा चंद्रपुर विधानसभा में आम आदमी पार्टी का विधायक निर्वाचित कराने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला विंग जिला अध्यक्ष श्रीमती बसंती खांडे, गोकुल साहू, भगवान सिंह, राजा चंद्रा, खेमलाल साहू, भरत चंद्रा, हेमचरण भारद्वाज, दिनेश श्रीवास, सूरज, अजय चौहान, जालम, मंगतु राम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

Prakash Jaiswal
स्वामित्व एवं संचालक - JANSANVAD24.COM संपर्क-7974374357

Recent Articals

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...
- Advertisment -spot_img

CHHATTISGARH NEWS

श्रीकृष्ण के रंग में रंगा सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर……!!!

चंद्रपुर।सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।...

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान…….

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान   निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर...

सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में दो दिवसीय विभागीय खेलकूद समारोह संपन्न….!!!

चंद्रपुर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रपुर में 16 एवं 17 अगस्त को दो दिवसीय विभाग स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी खेलकूद समारोह का...

सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल, चंद्रपुर में उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस….!!!!

चंद्रपुर, 15 अगस्त 2026। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम...

सरस्वती अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रपुर विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…..!!!

चन्द्रपुर। सरस्वती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, चन्द्रपुर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी...